फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर ट्राली व फट्टे बने ग्रामीणों की खेवनहार

Wed, 20 Apr 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
julla pull - फोटो : amarujala
विज्ञापन
केदारनाथ आपदा के तीन वर्ष बाद भी केदारघाटी में बहे झूला पुलों का पुनर्निर्माण नहीं हो पाया है। ग्रामीण जर्जर ट्रालियों या लकड़ी के फट्टों के सहारे आवाजाही को मजबूर हैं। दूसरी तरफ प्रशासन की ओर से सुस्त गति से हो रहे काम को लेकर निर्माणदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को भेजे नोटिस और  निर्देश भी बौने होकर रह गए हैं।
विज्ञापन


केदारघाटी में आठ स्थानों पर वर्तमान में ग्रामीण ट्राली और फट्टों के सहारे मंदाकिनी नदी को पार कर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। ट्राली जहां जर्जर होकर हादसों का सबब बनी हुई है,वहीं गर्मी के साथ नदी का पानी बढ़ने से फट्टों के बहने के का खतरा भी बना हुआ है। बावजूद लोक निर्माण विभाग की ओर से पुलों के निर्माण में तेजी नहीं लाई जा रही है।  बेडूबगड में नदी में फट्टे डालकर आवाजाही हो रही है। यहीं स्थिति कालीमठ में भी है। जबकि जिला मुख्यालय के समीप माई की मंडी में ट्राली के सहारे भरदार पट्टी के ग्रामीण अपने घरों को पहुंच रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य सुलोचना देवी का कहना है कि ढाई वर्ष से पुलों के निर्माण को लेकर विभागीय अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। स्थिति यह है कि जिलाधिकारी की ओर से विभागीय सचिव को दो बार इस संबंध में पत्र भेजने के बाद भी स्थिति जस की तस है।

विदित हो कि 16/17 जून 2013 की आपदा में मंदाकिनी और अलकनंदा नदी पर छोटे-बड़े कई पुल धराशाई हो गए थे। आपदा के बाद शासन के निर्देश लोनिवि द्वारा माई की मंडी, सिल्ली, विजयनगर, बेडूबगड़, चंद्रापुरी, फाटा, कालीमठ आदि स्थानों में ट्राली लगाई गई। इन ट्रालियों से 10 से अधिक लोग घायल हुए, जिसमें एक नेपाली बच्चे का हाथ पूरी तरह कट गया था।
विज्ञापन


आपदा में बहे झूला पुलों के स्थान पर निर्माणाधीन आठ पुलों के निर्माण बरसात से पहले पूरा करने के लिए लोनिवि को निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में विभागीय उच्चाधिकारियों को भी समय-समय पर पत्राचार किया जा रहा है।- डा. राघव लंगर, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें