फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जलागम के अधिकारियों को लौटाया बैरंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिल्ला-ब्राह्मणगांव में जलागम समिति और राजस्व ग्राम की बैठक में पहुंचे अधिकारियों को ग्रामीणों ने बैरंग लौटा दिया। ग्रामीणों ने प्रधान पर चहेतों के कार्य कराने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम प्रधान भागीरथी देवी द्वारा बुलाई गई जलागम व राजस्व ग्राम समिति की बैठक में शामिल होने के लिए जलागम के प्रोजेक्ट एसोसिएट चंदन कुमार, यूनिट अधिकारी कैलाश जोशी व अन्य कर्मचारी गांव में पहुंचे। इस दौरान क्षेपं सदस्य यशवंत नेगी, सभासद प्रमेंद्र सिंह नेगी, अंकित पुरोहित, युमंद अमित पंवार, सूरज पंवार और प्रबल सिंह बुडेरा ने प्रधान पर गुपचुप तरीके से ग्राम पंचायत के कुछ वार्डों की योजना ही जलागम में रखते हुए चहेतों को कार्य देने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधान व जलागम के विरुद्ध नारेबाजी कर अधिकारियों को लौटा दिया। वहीं, जलागम के प्रोजेक्ट एसोसिएट ने बताया कि सिल्ला गांव में 20 लाख तक के विकास कार्य प्रस्तावित हैं। इसी संबंध में बैठक होनी थी, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते नहीं हो पाई है। इस मौके पर महिला मंगल दल अध्यक्ष संजू रावत, सुमन नेगी समेत अन्य ग्रामीण आदि लोग मौजूद थे। वहीं प्रधान भागीरथी देवी का कहना है कि जलागम व राजस्व ग्राम समिति की बैठक में सिर्फ सदस्यों को ही आमंत्रित किया गया था। इस दौरान जलागम योजना के तहत गांव में प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा होनी थी, लेकिन क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा कुछ लोगों के साथ मिलकर बैठक में व्यवधान कर अधिकारियों का विरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें