फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: संपर्क मार्ग न बनने पर ग्रामीण नाराज

Thu, 03 Sep 2026 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
देवलीभणीग्राम में लगे शिविर में ग्रामीणों ने उठाईं समस्याएं
विज्ञापन

25 में से नौ शिकायतें ही सुलझीं
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुप्तकाशी। देवली भणीग्राम ब्लॉक में आयोजित जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर में कुल 25 शिकायतें दर्ज की गईं जिनमें से 9 का ही निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान सड़क की मरम्मत और निर्माण न होने को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखने को मिला।
विज्ञापन

शिविर में ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई कि गुप्तकाशी-बसुकेदार मार्ग से ग्राम पंचायत के संपर्क मार्ग की आज तक मरम्मत नहीं की गई है। इसके अलावा ग्राम पंचायत की अनुसूचित जाति बस्ती सिरवाडी को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का निर्माण न होने पर भी ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। शिविर में ग्रामीणों ने पंचायत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपे। इस दौरान पंचायती राज, ग्राम्य विकास, बाल विकास, सेवायोजन, वन, कृषि और सिंचाई विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिला सेवा योजना अधिकारी सुशील चंद्र चमोली ने शिकायतों के निस्तारण की जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सेवायोजन विभाग के अनुदेशक किशन रावत, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी धर्मेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें