फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ बेस कैंप में शुरू हुई वेंटिलेटर और एमआरआई सुविधा

विज्ञापन
सोमवार को केदारनाथ पहुंचकर महामहिम राज्यपाल बेबी रानी मौर्य व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह राव? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
केदारनाथ में अब यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। सोमवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केदारनाथ बेस कैंप में स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय का लोकार्पण किया। हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज और माता मंगला द्वारा यह अस्पताल खोला गया है। अस्पताल में यात्रियों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। सर्जन की तैनाती के साथ ही एमआरआई और वेंटिलेटर की व्यवस्था भी यहां होगी।
विज्ञापन

राज्यपाल और मुख्यमंत्री प्रात: 9 बजे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। यहां बेस कैंप में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ अस्पताल के खुलने से यात्राकाल में आने वाले हजारों जरूरतमंदों को लाभ मिलेगा। चारधाम यात्रा में अधिक ऊंचाई और पलपल बदलने वाले मौसम में देश-विदेश से आने वाले श्रद्घालुओं को कई बार स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां झेलनी पड़ती है। अब केदारनाथ में अस्पताल खुलने से उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गणेश चतुर्थी के पावन मौके पर केदारनाथ में स्वामी विवेकानंद धमार्थ चिकित्सालय का शुभारंभ हुआ है। अब जरूरतमंद यात्रियों और अन्य लोगों को तुरंत ही इलाज मिल सकेगा। उन्होंने केदारनाथ जैसी जगहों पर सेवाएं दे रहे चिकित्सकों के समर्पण और सेवा भाव की सराहना की। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय जायजा भी लिया। इस दौरान जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, एसपी अजय सिंह, आरएसएस के डॉक्टर कृष्ण गोपल, डॉ दिनेश सिंह, डॉ अभिनव असवाल आदि मौजूद थे।
12 बेड के अस्पताल में 25 कर्मियों का स्टॉफ
केदारनाथ में चिकित्सालय का संचालन स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी, देहरादून द्वारा किया जाएगा। 12 बेड वाले इस चिकित्सालय में डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ समेत कुल 25 कर्मचारियों का स्टॉफ है। यात्राकाल में यहां, यात्रियों को एक्स-रे, वेंटीलेटर, इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) व अन्य सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही यहां महिला, पुरुष व आईसीयू वार्ड अलग-अलग है। चिकित्सालय में दो डॉक्टरों की नियमित तैनाती बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें