फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पहुंचे केदारनाथ, तीर्थ यात्रियों के लिए निशुल्क चिकित्सा सेवाओं का किया शुभारंभ

Mon, 02 Sep 2019 03:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज केदारनाथ में भक्तों के लिए निशुल्क चिकित्सा सेवाओं का शुभारंभ किया। यह सुविधाएं स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय की ओर से उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री केदारनाथ में सुबह नौ बजे पहुंचे और तीर्थ यात्रियों के लिए शुरू की गई निशुल्क चिकित्सा सेवाओं का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए। वह सुबह 11 बजे देहरादून के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन


नथुवावाला के लोगों को मिलेगा 16 घंटे पानी
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को देहरादून के नथुवावाला में 22 करोड़ 48 लाख रुपये की पेयजल योजना का शिलान्यास किया। इस दौरान बताया गया कि योजना से क्षेत्र के लोगों को प्रतिदिन 16 घंटे पानी मिलेगा। इसका निर्माणकार्य दिसंबर-2020 तक पूरा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना को इस तरह तैयार किया जा रहा है, जिससे बिना पंप के पानी 40 फीट की ऊंचाई तक लिफ्ट हो सकेगा। पूरे प्रदेश के अर्द्धनगरीय इलाकों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगभग एक हजार करोड़ रुपये की पेयजल योजनाएं तैयार की गई हैं।

पिछले दो वर्षों के दौरान नथुवावाला, बालावाला, बद्रीपुर, नत्थनपुर, नवादा क्षेत्रों के लिए 60 करोड़ रुपये से अधिक की पेयजल योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। इसमें से 36 करोड़ रुपये की योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि निगम प्लास्टिक मुक्त और सुंदर दून के सपने को सार्थक करने के लिए अभियान चला रहा है। इसके लिए लोगों का सहयोग जरूरी है। कार्यक्रम में जीएमवीएन उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघल, पार्षद स्वाति डोभाल, पेयजल कार्यक्रम निदेशक उदयराज, मुख्य महाप्रबंधक जल संस्थान एसके शर्मा, एमडी पेयजल भजन सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें