फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: विज्ञान संगोष्ठी में वैष्णवी रहीं प्रथम

Sun, 13 Sep 2026 05:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। ब्लॉक की विज्ञान संगोष्ठी व सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन जीआईसी रामाश्रम लस्या में हुआ। यूकॉस्ट देहरादून के माध्यम में आयोजित विज्ञान संगोष्ठी का विषय भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 संभावनाएं एवं चुनौतियां रहा। इसमें 24 विद्यालयों के 33 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विज्ञान संगोष्ठी में जीआईसी कोठियाड़ा की कक्षा 10 की वैष्णवी थपलियाल ने प्रथम, ओंकारानंद हिमालयन इंटर कॉलेज जखोली के कक्षा 9 के कुलभूषण ने द्वितीय तथा पीएम श्री पौंठी की कक्षा 8 की आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सीमांत बाल विज्ञान महोत्सव के जूनियर और सीनियर वर्ग में विज्ञान मॉडल, नाटक, प्रश्नोत्तरी तथा हिंदी और अंग्रेजी कविता प्रतियोगिताएं हुईं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में जखोली क्षेत्र के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयनित विजेता जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी यशवीर सिंह रावत ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के प्रति विद्यार्थियों की समझ और दूरदर्शिता देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें