अगस्त्यमुनि। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय के निर्देश के बाद अगस्त्यमुनि महाविद्यालय में भी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू होने लगी है। प्राचार्य प्रो. कैलाश चंद्र दुद्पुड़ी ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति के निर्देशानुसार संबद्ध महाविद्यालयों में 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे। महाविद्यालय स्तर पर निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद एक अक्तूबर को छात्र महासंघ का निर्वाचन कराया जाएगा। संवाद