फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: केवि भवन निर्माण के लिए उक्रांद का धरना जारी

Sat, 04 Oct 2025 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। चंद्रापुरी (स्यालसौड़) में केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण की मांग के लिए यूकेडी का धरना शनिवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक मांग पर कार्रवाई नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

यूकेडी के जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिंकवाण ने कहा कि यहां केंद्रीय विद्यालय निर्माण के लिए वर्ष 2011 में भूमि आवंटित की गई थी लेकिन 14 साल बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। झिंक्वाड़ ने बताया कि पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत पहले शनिवार तक धरना दिया जाना था लेकिन अब धरना जारी रहेगा। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी यदि जल्द मांग पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। इस मौके पर भटवाड़ी सुनार की प्रधान प्रीति देवी, ताजबर खत्री, जगमोहन भंडारी, शिव सिंह भंडारी, नैली ग्राम पंचायत प्रधान मनोज, वैष्णव, विक्रम सिंह, विजयपाल रावत, सुमन नेगी और अजीत भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें