फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊखीमठ : चुन्नी बैंड से चमोली तक बसों के संचालन पर रोक

Thu, 07 May 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। पर्यटक स्थल चोपता में बढ़ते जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए चुन्नी बैंड से चमोली तक बसों के संचालन पर रोक लगा दी है। अब यहां छोटे वाहन यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर चोपता एवं तृतीय केदार तुंगनाथ धाम जाने वाले पर्यटकों एवं तीर्थयात्रियों के लिए बनिया कुंड से चोपता तक शटल सेवा शुरू की गई है जिससे चोपता तक लगने वाले जाम से निजात मिल सके। विगत एक सप्ताह से तुंगनाथ घाटी के पर्यटक स्थलों पर जाम की स्थिति बन रही है। इसके लेकर बृहस्पतिवार से पुलिस ने शटल सेवा का संचालन शुरू कर दिया है। थाना अध्यक्ष ऊखीमठ मनोज नेगी ने बताया कि जाम को नियंत्रित करने के लिए पर्यटक स्थल चोपता एवं तुंगनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए चोपता से संचालित होने वाले टैक्सी यूनियन की टैक्सी-मैक्सी से बनिया कुंड से चोपता तक यात्रियों को पहुंचाया जाएगा तथा छोटे वाहनों से बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों को सीधे बदरीनाथ भेजा जाएगा। वहीं लोकल बसों को छोड़कर कुंड-चोपता-चमोली हाईवे पर चुन्नी बैंड से चोपता तक बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। उनके तीर्थ यात्रियों को छोटे वाहनों से रुद्रप्रयाग से बदरीनाथ भेजा जाएगा।
तीर्थयात्रियों को हो रही परेशानी : मैठाणी
पंच पुरोहित समिति मक्कूमठ तुंगनाथ के अध्यक्ष रेवाधर मैठाणी ने कहा कि शासन प्रशासन को चोपता में पार्किंग व्यवस्था बनानी चाहिए। यहां पहुंचने वाले टेंपो ट्रेवल व बड़ी बसों को भी आवाजाही के लिए नहीं रोकना चाहिए। उन्होंने कहा कि चोपता में स्थानीय लोगों के करीब 60 वाहन जो खड़े रहते हैं उन्हें निचले क्षेत्रों में खड़ा करवाया जाए। वहीं यात्रियों को सीधे बदरीनाथ भेजने के बजाय जो भक्त तुंगनाथ के दर्शन करना चाहते हैं उन्हें तुंगनाथ जाने दिया जाए। साथ ही शटल सेवा को व्यवस्थित रूप में संचालित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें