रुद्रप्रयाग। केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण की मांग के लिए आंदोलित यूकेडी का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
रविवार को धरना स्थल पर उक्रांद जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिंक्वाड़ व वरिष्ठ नेता डॉ. आशुतोष भंडारी ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण के लिए चंद्रापुरी (स्यालसौड़) में करीब 14 वर्ष पूर्व 80 नाली से अधिक भूमि आवंटित की गई लेकिन अभी तक भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। केंद्रीय विद्यालय अभी अगस्त्यमुनि में अस्पताल के पुराने जर्जर भवन पर संचालित किया जा रहा है जो बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। धरने पर बैठने वालों में सतेंद्र सिंह पडियार, ताजबर खत्री, मनोज प्रसाद, हरीश चंद्र, धन सिंह गुसाईं, अनुराग डिमरी, समर सिंह पंवार और कैलाश सिंह आदि शामिल रहे। संवाद