फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: गैरसैंण स्थायी राजधानी के लिए उक्रांद ने निकाली गर्जना रैली

Mon, 26 Oct 2026 04:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

विधानसभा घेराव में शामिल होने के लिए गैरसैंण रवाना हुए कार्यकर्ता

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग के लिए उत्तराखंड क्रांति दल ने जिला मुख्यालय में गर्जना रैली निकालकर प्रदर्शन किया। केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने रुद्रा बैंड से हनुमान चौक तक रैली निकाली। जनसभा में यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग पर दल कोई समझौता नहीं करेगा।
विज्ञापन

कुकरेती ने आरोप लगाया कि सरकार उत्तराखंड को माफियाओं का गढ़ बनाने पर तुली है। प्रदेश में भ्रष्टाचार और महिलाओं के खिलाफ अपराध के आरोपियों को संरक्षण मिल रहा है जबकि आम जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। वहीं उक्रांद कार्यकर्ता भराड़ीसैंण में प्रस्तावित विधानसभा के दो दिवसीय शीतकालीन सत्र के पहले दिन 27 अक्तूबर को युवा उक्रांद के विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गैरसैंण रवाना हुए। इससे पहले जवाड़ी बाईपास पर जिला इकाई ने केंद्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। रैली में केंद्रीय महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी देवेंद्र चमोली, जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय, पंकज ब्यास, भरत सिंह राणा, डॉ. आशुतोष भंडारी, अर्जुन कंडारी, प्रेम सिंह रावत, विक्रम फर्स्वाण, आरती पांडेय और वंदना भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें