फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की दो मशीनें सील

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति, पीसीपीएनडी ने जिला अस्पताल की दो अल्ट्रासाउंड मशीनों को सील कर दिया है। ये दोनों मशीनें दो माह से खराब हैं, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की ओर से इनकी मरम्मत के प्रयास नहीं किए गए हैं। समिति ने नगर में अन्य दो निजी अस्पतालों में भी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर बृजेश तिवारी के नेतृत्व में समिति ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अल्ट्रासाउंड मशीनें ठीक न कराए जाने का कारण पूछा तो सीएमएस डा. डीसी सेमवाल ने बताया कि दोनों मशीनें पुरानी हैं। नई मशीनों के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। निरीक्षण में एसीएमओ डा. जेएस नेगी, डा. डीबीएस रावत, सुशीला बिष्ट, माहेश्वर प्रसाद पुरोहित, जसपाल भारती व डा. एमएस रावत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें