राजकीय बालिका इंटर कालेज अगस्त्यमुनि की दो छात्राओं का कबड्डी राष्ट्रीय जूनियर और तीन का राज्य जूनियर टीम में चयन हुआ है।
प्रधानाचार्या रागिनी नेगी ने बताया कि राज्य टीम के लिए पूनम, तनूजा व सोनम तथा राष्ट्रीय टीम के लिए तनूजा व हिमांशी का चयन हुआ है।
बताया कि विद्यालय से विज्ञान प्रदर्शनी में राज्य स्तर के लिए कक्षा 12 वीं की छात्रा अंजू व निशा तथा बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए निधि रावत का चयन हुआ है।
उधर, जखोली ब्लाक के तक्षशिला जूनियर हाईस्कूल चाका के कक्षा 8वीं के छात्र तरुण कंडारी का खो-खो में राष्ट्रीय जूनियर टीम के लिए चयन हुआ है। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश बेंजवाल ने बताया कि छात्र ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।