फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: दो संस्थाओं को मिलेगा केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार

Mon, 24 Feb 2025 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संगठनों को चंडी प्रसाद भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र गोपेश्वर की ओर से पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस साल केदार सिंह रावत पर्यावरण पुरस्कार सर्वोदयी संस्था लोकजीवन विकास भारती और संकल्प तरु संस्था को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


आयोजन समिति के संयोजक अनसूया प्रसाद मलासी ने बताया कि इस वर्ष का यह सम्मान समारोह 25 फरवरी को महाविद्यालय अगस्त्यमुनि के सभागार में होगा। पुरस्कार चयन समिति सचिव मंगला कोठियाल ने बताया कि लोकजीवन विकास भारती संस्था वर्ष 1977 से लगातार समाज और पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। वहीं संकल्प तरु संस्था के संस्थापक अपूर्व भंडारी की ओर से पर्यावरण के क्षेत्र में नई तकनीकियों का उपयोग कर लेह के बर्फीले एवं वनस्पतिविहीन क्षेत्र के साथ ही राजस्थान के रेगिस्तान में हरियाली उगाने की पहल जैसे प्रमुख कार्य किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें