फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन खारिज, जिला पंचायत दावेदार का प्रदर्शन

विज्ञापन
जिला पंचायत का नामांकन खारिज होने पर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते लालपुर के लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला पंचायत पद के लिए लालपुर से नामांकन पत्र खारिज होने पर बृहस्पतिवार को दावेदार रहीं सुनीता रानी ने लोगों के साथ कलक्ट्रेट में भाजपा-कांग्रेस एवं निर्वाचन अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने और निर्वाचन अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देने जांच की मांग की।
विज्ञापन

रुद्रपुर ब्लॉक की लालपुर सीट पर बुधवार को दावेदार सुनीता रानी का नामांकन खारिज हो गया था। उन्होंने पूर्ण जमानत राशि जमा नहीं की थी। सुनीता ने बृहस्पतिवार को रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में लालपुर के ग्रामीणों के साथ ही निर्वाचन अधिकारियों पर ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि लालपुर सीट से उनकी भतीजी जसवीर कौर ने भी नामांकन कराया था लेकिन उम्र कम होने के कारण उसका नामांकन नहीं हो सका था। इसी तरह उन्होंने भी 1500 रुपये की जमानत राशि के स्थान 750 रुपये का चालान लगाया था लेकिन अधिकारियों ने उन्हें इसके बारे में नहीं बताया। इस कारण उन्हें त्रुटि सुधारने का मौका नहीं मिल सका।
विज्ञापन

सुनीता ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें पंचायत चुनाव से दूर रखने का षड्यंत्र रचा था। उन्होंने डीएम से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में दलजीत सिंह, गायत्री, सरन कौर, अनीता, मोहम्मद मोहिन, एहसान अली, मंगत सिंह, गुर्जंट सिंह, मुख्तार सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें