फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो-दो सौ रुपये जमाकर बनाए डेढ़ लाख की राशि

Sat, 28 Nov 2015 03:03 PM IST
अमर उजाला रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि ब्लाक के इस दूरस्थ गांव में वर्ष 2013-14 में 29 महिलाओं ने परिवार की आर्थिक समस्याओं के निस्तारण के लिए स्वयं कमर कसी। इन महिलाओं की आर्थिकी सिर्फ खेतीबाड़ी और पशुपालन पर टिकी हुई है। ऐसे में उन्हें कई बार दो सौ रुपये की किश्त जमा करना भी भारी पड़ जाता है।
विज्ञापन


बावजूद इसके वे डेढ़ वर्ष से निरंतर दो-दो सौ रुपये की किश्त जमा कर रही हैं। नव निर्माण समिति प्रतिमाह तीन हजार रुपये डाकघर में जमा करती हैं। शेष 28 सौ रुपये अन्य खाते में जमा किए जाते हैं, जिससे जरूरतमंद को कर्ज दिया जाता है। समिति के खाते में वर्तमान में डेढ़ लाख से अधिक रुपये जमा हो चुके हैं।


अध्यक्ष कुसम नेगी और सदस्य संगीता देवी का कहना है कि इससे महिलाओं में बचत के प्रति जागरूकता आई है। 25 वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक की महिलाओं को समिति में शामिल किया गया है।
विज्ञापन



20 जरूरतमंदों की हो चुकी मदद
रुद्रप्रयाग। नव निर्माण समिति 20 महिलाओं को 65 हजार रुपये का ऋण दे चुकी है। अधिकतम 15 हजार रुपये ही ऋण दिया जाता है। समिति से दो महिलाएं 15-15 हजार, एक महिला 10 हजार, दो महिलाएं 5-5 हजार और 15 महिलाएं एक-एक हजार रुपये का ऋण ले चुकी हैं। इस ऋण को दो प्रतिशत ब्याज की दर से लौटाया जाता है। ऋण लौटाने के लिए न्यूनतम एक हजार रुपये की किश्त निर्धारित की गई है।

समिति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को विषम परिस्थितियों में मदद करना है। प्रतिमाह दो-दो सौ रुपये समिति से जुड़ी 29 महिलाएं जमा किए जाते हैं। अभी तक कोष में डेढ़ लाख रुपये से अधिक जमा हो चुके हैं। - लक्ष्मी रौथाण, कोषाध्यक्ष, नव निर्माण समिति नवासू
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें