फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: रायड़ी में दो परिवारों ने छोड़े घर

Tue, 25 Aug 2026 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सड़क कटिंग से मकानों को पहुंचा नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी

बसुकेदार। ब्लॉक जखोली की ग्राम सभा रायड़ी में सड़क की कटिंग के कारण महेश लाल और विश्व लाल के मकान को नुकसान पहुंचा है। आपदा के 10 दिन बाद भी गांव में कोई प्रशासनिक टीम नहीं पहुंची है। न ही उनकी सुध ली गए। खतरे को देखते हुए दोनों प्रभावित परिवार घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। ग्रामीणों और ग्राम प्रधान सुजाता नेगी का आरोप है कि प्रशासन की ओर से अब तक कोई सुध नहीं ली गई है।
विज्ञापन

प्रभावित परिवारों ने बताया कि रायड़ी बैंड-फुटगढ़-अरखुण्ड सड़क निर्माण के दौरान ही उन्होंने कटिंग से मकानों को हो रहे खतरे को लेकर लोनिवि को ज्ञापन दिया था। मगर सुध नहीं ली गई। इस बीच स्थिति का जायजा लेने पहुंचे यूकेडी के केंद्रीय सैनिक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष भरत सिंह राणा, कैप्टन वीरेंद्र बिष्ट, विक्रम सिंह और जिलाध्यक्ष बलवीर चौधरी गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री बांटी। उन्होंने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर उचित राहत और मकानों की सुरक्षा के लिए सुरक्षात्मक दीवार बनाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें