फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: आदर्श संस्कृत ग्राम बेंजी से संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ

Tue, 25 Aug 2026 05:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड की द्वितीय राजभाषा संस्कृत के प्रचार-प्रसार और संवर्धन के लिए आदर्श संस्कृत ग्राम बेंजी में मंगलवार को संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृत शोभायात्रा से हुई। इस दौरान संस्कृत उद्घोषों से गांव का वातावरण संस्कृतमय हो गया। शोभायात्रा के बाद ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम की स्मृति में बने संग्रहालय परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम हुआ। ग्रामीणों और विद्यालयी छात्रों ने संस्कृत में प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य गंभीर सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि संस्कृताचार्य उमेश भट्ट रहे। अध्यक्षता अयोध्या प्रसाद बेंजवाल ने की। ग्रामीणों और विद्यालयी छात्रों ने संस्कृत में प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा मनसाराम मैंदुली, दीपक बेंजवाल, सत्य प्रकाश, मनोज, अरुण प्रसाद, नीलकंठ, सुधा देवी, सुलोचना देवी, भागीरथी देवी और उर्मिला देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें