फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा और कारतूस बेचने आए दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
रुद्रपुर कोतवाली पुलिस हिरासत में तमंचे के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस को अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और एसओजी की टीम ने गांधी पार्क से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 15 बोर के दो तमंचे और 50 कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी रामपुर के हथियार सप्लायरों से तमंचा और कारतूस लाए थे। पुलिस सप्लायर और रुद्रपुर के खरीददार को तलाश रही है।
विज्ञापन

शनिवार की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध असलहों के सप्लायर गांधी पार्क में हैं। यहां पर असलहों की बड़ी डील होने वाली है। इस पर एसआई गंगराम गोला, कांस्टेबल मोहित वर्मा, ललित चौधरी, कुलदीप बिष्ट ने बदमाशों की घेराबंदी कर दी। इसके बाद यहां से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की तलाशी लेने पर एक-एक 15 बोर का तमंचा और 25-25 कारतूस बरामद किए गए।
आरोपियों की पहचान दीपक सक्सेना निवासी सुभाष कॉलोनी रुद्रपुर और राहुल कोली निवासी चौरासी घंटा मंदिर के पास रम्पुरा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह रामपुर से असलहों के सप्लायर से तमंचे और कारतूस लेकर आए थे।
विज्ञापन

इनको रुद्रपुर में ही एक व्यक्ति को बेचना था लेकिन खरीदार नहीं आया और दोनों पुलिस के हाथ लग गए। मामले में एसएसआई भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि इस मामले में खरीदार के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें