फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड के 25 टॉपर छात्र-छात्राओं को कराएंगे विदेश यात्रा : सीएम

विज्ञापन
ऊखीमठ में आयोजित मद्महेश्वर मेला में योजनाओं कत लोकार्पण-शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री त्रिव? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्यभर के स्कूलों में स्मार्ट क्लास चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा के 25 टॉपर छात्र-छात्राओं को रेल व हवाई जहाज से विदेश यात्रा कराई जाएगी। साथ ही उनकी पचास फीसदी फीस लौटाई जाएगी। उन्होंने रुद्रप्रयाग जिले के विकास के लिए 104 करोड़ रुपये की दस योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में 51 सौ महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

रविवार को मद्महेश्वर मेला में पहुंचे मुख्यमंत्री ने बाबा मद्महेश्वर के दर्शन कर ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए पांच लाख तक का बिना व्याज ऋण दिया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में दूध और अंडा मुहैया कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने नव निर्वाचित पंचायत सदस्यों से विकास कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा। कहा कि पिरूल और कंडाली को रोजगार का मुख्य जरिया बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए युवाओं को भी आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल द्वारा जनपद में चिह्नित दस स्थानों पर टेलीमेडिसीन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने ऊखीमठ और गुप्तकाशी में वर्षभर पर्याप्त पेयजल सप्लाई पर भी जोर दिया। साथ ही नगर पंचायत ऊखीमठ में सभी जरूरतमंदों को भवन देने की बात कही। आचार्य घनानंद मैठाणी ने सीएम को संस्कृत में लिखा अभिनंदन पत्र पढ़ा व सौंपा। इस दौरान केदारनाथ विस के विधायक मनोज रावत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से जनपद समेत प्रदेश के अन्य जिलों के बुग्यालों में कैपिंग शुरू कराने की मांग की।
इस मौके पर मेलाध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष अशोक खत्री, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, औद्योगिक सलाहकार केएस पंवार, प्रकाश रावत, विजेंद्र नेगी, कैलाश पुष्पवाण, दिनेश तिवारी, राजकुमार तिवारी, चंद्रमोहन उखियाल, जगदीश लाल, सोहन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इन योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण
सीएम ने राजकीय इंटर कालेज मैदान में कुल 10457.54 रुपये की कुल 10 योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग की 288.25, शिक्षा विभाग की 457.67, स्वास्थ्य विभाग की 355.95, खेल विभाग की 250.00, लोनिवि की 531.26 और पेयजल निगम की 474.99 लाख रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। सिंचाई विभाग की 5334.24, शिक्षा विभाग की 60.00, सैनिक कल्याण की 48.80 और लोनिवि की 298.26 लाख रुपये की योजनाओं का लोकार्पण किया गया।

रविवार को ऊखीमठ में मद्महेश्वर मेला में पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मेला पांडाल की तरफ जात?- फोटो : RUDRAPRYAG

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें