फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2025: सोशल मीडिया पर केदारनाथ में भगदड़ की झूठी सूचना फैलाई, दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 05 May 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

सोशल मीडिया यूजर्स विराट मीणा निवासी टांक, राजस्थान और देवजीत दास निवासी हुगली, पश्चिम बंगाल की ओर से अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर केदारनाथ यात्रा में भगदड़ की झूठी रील व वीडियो प्रसारित की गई है।
विज्ञापन
- फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया के माध्यम से केदारनाथ यात्रा में भगदड़ की झूठी खबर प्रचारित करने के मामले में पुलिस ने जिला सूचना अधिकारी की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की ओर से यात्रा में रील, वीडियो बनाने के साथ ही सोशल मीडिया का उपयोग करने वाले लोगों पर कड़ी नजर रख रही है।

विज्ञापन


जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर ने कोतवाली रुद्रप्रयाग में तहरीर दी कि सोशल मीडिया यूजर्स विराट मीणा निवासी टांक, राजस्थान और देवजीत दास निवासी हुगली, पश्चिम बंगाल की ओर से अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर केदारनाथ यात्रा में भगदड़ की झूठी रील व वीडियो प्रसारित की गई है। साथ ही इन दोनों युवकों की ओर से यात्रा व्यवस्था के लिए बनाए गए टोकन काउंटर के बारे में भी भ्रामक पोस्ट साझा की गई है जो निराधार है।

Kedarnath: उत्साह...बारिश के बीच सोनप्रयाग से 12521 श्रद्धालु गए केदारनाथ, दर्शनार्थियों की संख्या एक लाख पार
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि केदारनाथ मंदिर परिसर के 15 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, रील बनाना प्रतिबंधित है। ऐसे में इस तरह की झूठी खबर, वीडियो और रील बनाने से धाम आने वाले यात्रियों में भय पैदा होता है और जिले की छवि पर असर पड़ता है। जिला सूचना अधिकारी की तहरीर पर दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर, पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने बताया कि केदारनाथ यात्रा के बारे में भ्रामक वीडियो को डाउनलोड कर स्वयं के प्रोफाइल पर या इस तरह के वीडियो को साझा और प्रचारित करने पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें