फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग: तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट 6 नवंबर को शीतकाल के लिए होंगे बंद, 8 को मक्कूमठ पहुंचेगी डोली

Tue, 20 Oct 2026 11:47 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ।

सार

तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित कर दी गई है। विजयदशमी पर पंचांग गणना के बाद तिथि तय हुई। कपाट बंद होने के बाद भगवान तुंगनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली विभिन्न पड़ावों से होते हुए शीतकालीन गद्दीस्थल पहुंचेगी।
विज्ञापन
तुंगनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट आगामी छह नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। विजयदशमी पर्व पर मक्कूमठ स्थित मर्कटेश्वर मंदिर में पंचांग गणना के अनुसार कपाट बंद होने की तिथि घोषित की गई।

विज्ञापन


मसूरी: चटख धूप खिली, चमक रहीं हिमालय की बर्फीली चोटियां, गुनगुने मौसम और कुदरती नजारों का लुत्फ उठा रहे पर्यटक
विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 6 नवंबर को कपाट बंद होने के बाद भगवान तुंगनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंचेगी। 7 नवंबर को डोली भनकुन पहुंचेगी, जबकि 8 नवंबर को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल मर्कटेश्वर मंदिर, मक्कूमठ में विराजमान होगी। यहां शीतकाल के दौरान भगवान तुंगनाथ की पूजा-अर्चना संपन्न की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें