फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरंगाली गांव पहुंची तृतीय केदार तुंगनाथ की डोली

विज्ञापन
तृतीय केदार तुंगनाथ की द्वितीय चरण दिवारा यात्रा के दौरान हुड्डु गांव में नृत्य करती भगवान की डो? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की द्वितीय चरण की दिवारा यात्रा हुड्डु गांव में रात्रि विश्राम करने के बाद बरंगाली गांव पहुंची। इस मौके पर ग्रामीणों ने डोली का भव्य स्वागत कर भगवान का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

हुड्डु गांव में रात्रि विश्राम करने के पश्चात सोमवार सुबह पंच पुरोहितों ने भगवान की पंचपूजा, रुद्राभिषेक, हवन व आरती संपन्न करवाई। इस दौरान अपने पश्वाओं पर अवतरित होकर आराध्य ने ग्रामीणों का आशीर्वाद दिया। ग्रामीणों ने भगवान तुंगनाथ से गांव की सुख समृद्धि की मनौतियां मांगी। इसके पश्चात डोली बरंगाली गांव के लिए रवाना हुई। यहां पहुंचने पर डोली का भव्य रुप से स्वागत किया गया। भगवान तुंगनाथ के दिवारा यात्रा में खदेड पट्टी क्षेत्र के लिए सौर भूतनाथ की मूर्ति डोली पर स्थापित की जाती है। जबकि इस क्षेत्र के लिए हुडू गांव में भगवान तुंगनाथ की दिवारा यात्रा में डोली पर महारानी की मूर्ति स्थापित की जाती है। इस अवसर पर मठाधीश रामप्रसाद मैठाणी, प्रधान आचार्य लम्बोदर प्रसाद मैठाणी, आचार्य माहेश्वर प्रसाद मैठाणी, बह्मा सुरेंद्र प्रसाद मैठाणी, पंच पुरोहित अध्यक्ष प्रियधर मैठाणी, पुजारी आशीष मैठाणी, विनोद मैठाणी, अतुल मैठाणी, हर्षवर्धन मैठाणी, जयकृष्ण मैठाणी, राजेन्द्र प्रसाद मैठाणी, दिवारा संचालक युद्धवीर पुष्पवान, प्रबंधक प्रकाश पुरोहित, प्रधान मक्कू विजयपाल सिंह नेगी, सरस्वती देवी सहित, राजेन्द्र सिंह भंडारी, विजय सिंह चौहान, गुलाब सिंह समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें