फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी मेले में रॉयल डांस ग्रुप ने मचाई धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ओमेक्स सांझी लोहड़ी मेले में रॉयल डांस ग्रुप ने ऐसी धूम मचाई कि लोग झूमने को मजबूर हो गए। इस दौरान गौतम कथूरिया, औरवा लेखराज जेडली, मोनिका अरोरा, डॉ. मनोहर सिंह, जगजीत सिंह गोल्डी को पंजाबी रत्न से नवाजा गया। साथ ही मेधावी कक्षा 12 के छात्र देवांश गर्ग, सूर्य प्रताप सिंह, जसपिंदर पाल सिंह, कक्षा 10 के आशी अरोरा, आंशिक अग्रवाल, कनिष्क गौर, आर्यन सोनी, पूर्णिमा राठी, सिद्धांत रावत, जाह्नवी झा को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार शाम गुरुद्वारा साहिब ओमेक्स के ग्रंथी ज्ञानी रेशम सिंह ने समाज के बुजुर्गों के साथ अग्नि प्रज्वलित कर लोहड़ी मेले का शुभारंभ किया। मेले में दिल्ली के रॉयल डांस ग्रुप ने पंजाबी गीतों पर समा बांध दिया। डांस ग्रुप के साथ चंडीगढ़ के पंजाबी गायक मुकेश बोरा व जज्जी सी ने सांझी लोहड़ी को चार चांद लगा दिए। इस दौरान कवलजीत सिंह तलवार हैप्पी, गुरनाम सिंह बिट्टू ,मनमोहन कमरा, गुरमीत वही, जगजीत सिंह, संजीव अरोरा, विशाल भुड्डी, जतिन छाबड़ा, परवेज साहनी, गुरविंदर सिंह, राजीव खन्ना, गौरव ग्रोवर, जितेंद्र, गुरप्रीत चिलाना, सुमित साहनी, प्रीतपाल सिंह, जितेंद्र कमरा आदि थे।
बेटी बचाओ का दिया संदेश
रुद्रपुर। ओमेक्स पंजाबी मंच ने बेटी बचाओ का संदेश देते हुए लोहड़ी के दौरान जन्मी बेटियों के लिए जरूरी सामान की किट भेंट की। मंच के लोगों ने रविवार को जिला अस्पताल में चिकित्साधीक्षक डॉ. टीडी रखोलिया के साथ नवजात 10 बच्चियों की मां को किट भेंट कर बेटियों को बराबर का दर्जा देने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें