फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से घर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
रुद्रपुर के मृतक बीरेंद्र राय की फाइल फोटो। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा-रुद्रपुर हाईवे स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड के पास साइकिल से घर लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात ट्रक चालक ने कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी निवासी वीरेंद्र राय(70) घर से साइकिल लेकर दूधियानगर किसी काम से गए। देर शाम को वह काम निपटाकर घर लौट रहे थे। इसी बीच ट्रंचिंग ग्राउंड के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के दौरान बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलते ही रंपुरा पुलिस चौकी इंचार्ज केजी मठपाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन ट्रक चालक फरार हो गया था। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया है। चौकी इंचार्ज के बताया कि ट्रक चालक को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सूचना पर देर शाम परिजन पोस्टमार्टम हाउस में पहुंच गए थे। परिजनों ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें