फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन हादसे में मारे गए पुलिस कार्मिकों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
नैनीताल में वीआईपी ड्यूटी के दौरान वाहन दुर्घटना में मारे गए पुलिस कार्मिकों को रुद्रप्रयाग पुल - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
बीते 22 अक्तूबर को नैनीताल में राज्यपाल की वीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिस कार्मिकों की वाहन दुर्घटना में शहीद हुए कार्मिकों को केदारनाथ धाम में रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते उनकी हरसंभव मदद का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में केदारनाथ धाम में पुलिस परिवार द्वारा मृतक उप निरीक्षक माया बिष्ट, आरक्षी ललित और वाहन चालक नंदन सिंह के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर अन्य लोगों की आंखें नम हो गई। एसपी ने कहा कि, पुलिस विभाग के लिए यह अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने अपनी टीम के साथ प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद करने की बात भी कही। इस मौके पर केदारनाथ चौकी प्रभारी समेत मंदिर सुरक्षा में तैनात जवान व अन्य मौजूद थे। बता दें कि बीते 22 अक्तूबर को राज्यपाल की वीआईपी ड्यूटी में नैनीताल में वीरभट्टी के समीप पुलिस का बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में काठगोदाम थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, महिला दरोगा माया बिष्ट, आरक्षी ललित व वाहन चालक नंदन सिंह बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस द्वारा उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के दौरान ही चालक व सिपाही की मौत हो गई थी। जबकि महिला दरोगा ने 26 अक्तूबर को आखिरी सांस ली। घायल थानाध्यक्ष का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें