फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनघाटा गांव में पिंजरे मेें फंसा गुलदार

Tue, 05 Apr 2016 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
गुलदार - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उत्तरी जखोली रेंज के सिनघाटा गांव में मंगलवार अलसुबह गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। एक माह से गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई थी। गुलदार के पिंजरे में कैद होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सिनघाटा में लंबे समय से गुलदार की दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने सात मार्च को गांव में पिंजरा लगाया था। इसके बाद नौ मार्च को एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया था। उसे वन विभाग ने दूरस्थ क्षेत्र में छोड़ा था। इसके बाद भी गांव में गुलदार की दहशत खत्म नहीं हुई। एक अप्रैल को पुन: गांव में गुलदार दिखने से ग्रामीण खौफजदा थे। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए वन विभाग ने रविवार को गांव में पुन: पिंजरा लगाया। मंगलवार अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे गुलदार पिंजरे में कैद हो गया।

डीएफओ राजीव धीमान ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार गांव में दूसरा गुलदार सक्रिय हो गया है। इससे गांव में दहशत हैं और ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर रहे हैं। इसे देखते हुए रविवार को गांव में पिंजरा लगाया गया था। मंगलवार सुबह साढ़े तीन बजे गुलदार को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें