फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट का मैनेजर 2.50 की नगदी लेकर फरार

विज्ञापन
rupees - फोटो : rupees 2000 new cut.jpg
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांसपोर्ट कार्यालय का मैनेजर लाखों की नकदी और फर्म के दो मोबाइल लेकर फरार हो गया। फर्म के दोनों मोबाइल को उसने अपने नाम पर करा लिया। ट्रांसपोर्टर के नगदी और मोबाइल लौटाने की बात पर उक्त मैनेजर उसे जाने से मारने की धमकी दे रहा है। ट्रांसपोर्टर की तहरीर पर सीओ ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

फाजलपुर महरौला के लोक विहार कॉलोनी निवासी रंजीत सिंह पुत्र चरन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि रामपुर रोड पर उसकी ‘मैसर्स सतलुज ट्रांसपोर्ट’ नाम से फर्म है। उसने कार्यालय में रामपुर जिले के बिलासपुर निवासी एक व्यक्ति को मैनेजर पद पर रखा था।
बीते एक अक्तूबर को मैनेजर 2.50 लाख रुपये और ट्रांसपोर्ट कार्यालय के दो मोबाइल लेकर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद वह आरोपी मैनेजर के घर पहुंचे तो वह घर में ही मिला। उन्होंने 2.50 लाख रुपये और मोबाइल नंबर लौटाने को कहा, जिस पर वह तैयार हो गया था। ट्रांसपोर्टर का आरोप है कि उनके नाम से दर्ज दोनों नंबर को आरोपी मैनेजर ने अपने नाम से ट्रांसफर करा लिया है।
विज्ञापन

अब नंबर और रुपये मांगने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। ट्रांसपोर्टर का कहना है कि इन नंबरों से ही उसका कारोबार चलता है। नंबर नहीं होने से उसका पूरा कारोबार प्रभावित हो रहा है। सीओ हिमांशु साह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें