फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: नियमों का उल्लंधन करने पर व्यापारियों पर 6.25 लाख रुपये जुर्माना

Thu, 05 Nov 2026 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक किए 23 मामले दर्ज किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक खाद्य पदार्थों के 41 विधिक और 81 सर्विलांस नमूने लेकर जांच के लिए भेजा है। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के खिलाफ 23 मामले दर्ज किए हैं। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार और अभिहीत अभिहित अधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। विभाग के अनुसार, खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में 21 मामले और घटिया खाद्य सामग्री की बिक्री के दो मामले दर्ज किए गए हैं और 6.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

विभाग ने कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने, खाद्य पदार्थों का उचित रखरखाव और सुरक्षित तरीके से भोजन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। पैकेट बंद खाद्य सामग्री पर बैच नंबर, निर्माण और एक्सपायरी तिथि स्पष्ट रूप से अंकित करने को कहा गया है। मिठाई विक्रेताओं को भी बिक्री के लिए रखी मिठाइयों पर निर्माण और एक्सपायरी तिथि लिखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें