फोटो
फाटा।
धनतेरस और दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोनप्रयाग पुलिस ने त्रियुगीनारायण में व्यापारियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक ली। एसएचओ सुरेश चंद्र बलूनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बाजार में सुरक्षा बनाए रखने और आगजनी की घटनाओं से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस ने व्यापारियों को निर्धारित और सुरक्षित स्थानों पर ही पटाखों की दुकानें लगाने, अग्निशमन उपकरण रखने और ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित दूरी पर रखने के निर्देश दिए। पुलिस ने आपात स्थिति में शीघ्र पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी देने की अपील की। बैठक में एसआई महेश रावत आदि थे। संवाद