फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाउनशिप के रूप में विकसित होंगे पैदल पड़ाव

Thu, 19 Nov 2015 03:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा के बाद से पुनर्निर्माण के दौर से गुजर रही केदारपुरी और पड़ावों को सुव्यवस्थित किया जा रहा है।
विज्ञापन


मास्टर प्लान के तहत केदारपुरी के अलावा केदारनाथ यात्रा के पैदल मार्ग भीमबली, लिनचौली, छानी कैंप और केदारनाथ बेस कैंप को भी टाउनशिप के रूप में विकसित किया जाएगा। इन स्थानों पर केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने, खाने के अलावा स्वास्थ्य से संबंधित प्राथमिक स्तर की सुविधाएं भी दी जाएंगी।

सुविधायुक्त कॉटेज का निर्माण किया जाएगा। कॉटेज की संख्या का अभी तक निर्धारण नहीं किया गया है। प्रशासन का कहना है कि कॉटेज का आवंटन केदारनाथ आपदा के प्रभावितों को किया जाएगा। यात्राकाल में वे इन कॉटेजों  का संचालन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डीएम डा. राघव लंगर का कहना है कि आने वाले समय में केदारनाथ यात्रा को और सुलभ बनाने के लिए कवायद शुुरू हो गई है। जिदंल ग्रु्प ने भी धाम में होने वाले पुनर्निर्माण करने की इच्छा जाहिर की है। शासन स्तर पर वार्ता के बाद एक सप्ताह में उचित निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें