फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुलेंगे तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट

Thu, 04 May 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
tungnath
विज्ञापन
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली अपने अंतिम पड़ाव चोपता पहुंच गई है।  मंदिर के कपाट आज शुक्रवार को विधि-विधान के साथ पूर्वाह्न 11 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए खोले जांएगे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भूतनाथ मंदिर मक्कूमठ में हक-हकूकधारी पुजारी विजय भारत मैठाणी, शशि भूषण मैठाणी व विनोद मैठाणी ने भगवान की पूजा-अर्चना मठापति राम प्रसाद मैठाणी के हाथों संपादित करवाई। इसके बाद सैकड़ों भक्तों के साथ भगवान तुंगनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली दोपहर साढ़े 12 बजे पावजगपुड़ा गांव पहुंची, जहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा और अक्षत से आराध्य देव का स्वागत किया। यहां से डोली चल्याखोड़, बनियाकुंड होते हुए शाम पाच बजे रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंची।

शुक्रवार को भगवान की डोली अंतिम पड़ाव से प्रात: सात बजे अपने धाम के लिए प्रस्थान करेगी। प्रात: 10.30 बजे भगवान अपने धाम पहुंचेंगे। यहां विधि-विधान के साथ शुभ लग्न पर ग्रीष्मकाल के लिए तुंगनाथ मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। डोली के साथ पूर्व विधायक आशा नौटियाल, प्रबंधक प्रकाश पुरोहित, थौर भंडारी जीतपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, उमेद सिंह नेगी सहित सैकड़ों भक्त मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें