फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा भोले के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ के कपाट

Wed, 03 May 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
केदारनाथ
विज्ञापन
भगवान केदारनाथ के कपाट बुधवार को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। अब अगले छह माह तक बाबा केदार अपने भक्तों को धाम में ही दर्शन देंगे। कपाट खुलने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रथम भक्त के तौर पर बाबा केदार के दर्शन कर रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर धाम में चार हजार से अधिक शिव भक्त मौजूद थे।
विज्ञापन


बुधवार को प्रात: आठ बजे से मंदिर में कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रात: 8.36 मिनट पर भगवान केदार की पंचमुखी भोगमूति भोगमंडी से मंदिर में पहुंची। इस मौके पर रावल भीमाशंकर लिंग और मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने विशेष अभिषेक किया। इसके बाद ऊखीमठ के उप जिलाधिकारी देवानंद शर्मा और बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह की मौजूदगी में मंदिर के दक्षिण द्वार पर लगे ताले को खोलते हुए प्रात: 8.50 मिनट पर बाबा केदार के कपाट खोले गए। इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवान आशुतोष के जयकारों से गूंज उठा।

कपाट खुलने के बाद मंदिर में रावल और मुख्य पुजारी ने बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की। कपाट खोलने के दौरान पुजारियों द्वारा सभी परंपराओं का निर्वहन किया गया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रात: 9.28 बजे केदारनाथ मंदिर के परिसर में पहुंचे और प्रात: 9.31 बजे प्रथम भक्त के तौर पर मंदिर में प्रवेश किया। यह पहला मौका है, जब देश का कोई प्रधानमंत्री केदारनाथ के कपाट खुलने पर धाम पहुंचे हो। मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने मोदी को पूजा का संकल्प दिलाया। प्रधानमंत्री ने भगवान आशुतोष की रुद्राभिषेक पूजा की। करीब 30 मिनट की पूजा के दौरान भगवान शिव के साथ अग्नि, इंद्र और धरती माता का विशेष आह्वान कर प्रधानमंत्री ने क्षेत्र, राज्य और भारतवर्ष की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में आम श्रद्धालुओं ने प्रात: 10.40 बजे से बाबा

केदार के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसर से वैली ब्रिज तक मार्ग के दोनों तरफ भक्तों की भीड़ जुटी रही। इस मौके पर राज्यपाल केके पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक मनोज रावत सहित शासन व प्रशासन के आला अधिकारी/कर्मचारी व अन्य अतिथिगण मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें