फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिकता से हल करें समस्याएं: लक्ष्मी

Fri, 20 Nov 2015 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि आपदा प्रभावित जिले में व्यवस्थाओं को कम संसाधनों में बेहतर करने के लिए सबको प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी व महावीर कैंतुरा ने कहा कि ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों में भी संबंधित जिला पंचायत सदस्यों को बुलाया जाना चाहिए। कहा कि रोस्टर के तहत बैठकों का आयोजन अनिवार्य किया जाए। सदस्य राजाराम सेमवाल ने समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति बाहुल्य बस्तियों में एससीपी योजना के तहत रास्ते, बारातघर आदि के लिए मिल रहे प्रस्तावों के बारे में जानकारी मांगी।

इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिले में रुद्रप्रयाग में 17 व केदारनाथ विधानसभा में 33 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। मीना पुंडीर ने भीरी-परंकड़ी मोटर मार्ग की बदहाली को लेकर लोनिवि पर लापरवाही का आरोप लगाया। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार, उरेडा सहित अन्य विभागों की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर सीडीओ सुनील कुमार, जिला पंचायत सदस्य रजूली देवी, सुलोचना देवी, राजेंद्र सिंह बिष्ट सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें