फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि व जखोली ब्लाक का रहा दबदबा

Fri, 20 Nov 2015 05:59 PM IST
अमर उजाला अगस्त्यमुनि।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व संयुक्त निदेशक रमेश चंद्र चमोला ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में शिक्षक जगत पर बड़ी जिम्मेदारी है कि वह प्रतिभाओं को तराशते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य निर्माण के लिए जुट जाएं।  उन्होंने बच्चों को भी जागरूक होकर लगन और कठिन परिश्रम से लक्ष्य निर्धारित करने को कहा।
विज्ञापन


जिला समन्वयक नरेंद्र सिंह चौहान ने सपनों की उड़ान कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। पहले दिन की खेल प्रतियोगिता के तहत क्विज प्राथमिक वर्ग में जखोली प्रथम व अगस्त्यमुनि द्वितीय रहा। इसी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। बाल शोध प्राथमिक वर्ग में जखोली अव्वल रहा।

पेटिंग जूनियर वर्ग में जखोली और नुक्कड़ नाटक में अगस्त्यमुनि ने बाजी मारी। इस मौके पर डीईओ बेसिक डा. विद्याशंकर चतुर्वेदी, सहायक लेखाधिकारी शाकिर अली सिद्दीकी, बीईओ केएल रडवाल, ब्लाक समन्वयक वीएस बर्तवाल, गिरिजा सेमवाल, दलवीर सिंह पुजारी, केपी भट्ट, अनूप नेगी, मनोज शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें