फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में छठ घाट के पास मिला तीन माह का भ्रूण

विज्ञापन
रुद्रपुर में छठ पूजा घाट के पास भ्रूण को कब्जे में लेती पुलिस। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा बाईपास स्थित छठ घाट के पास शनिवार शाम एक भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। भ्रूण करीब तीन महीने का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे छठ घाट के पास कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे तभी कल्याणी नदी के किनारे एक भ्रूण मिला। बच्चों ने लकड़ी के सहारे बाहर निकाला। भ्रूण के एक हिस्से को जानवरों ने खाया था।
तभी वहां से एक सिडकुल कर्मी ने बच्चों के पास पहुंचकर जानकारी जुटाई। देेखने में भ्रूण करीब तीन माह का प्रतीत हो रहा है। सिडकुल कर्मी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर ट्रांजिट कैंप थाने के दरोगा विजय सिंह और मनोज कुमार टीम के पहुंचे। उन्होंने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इधर, एसीएमओ डॉ. ऊषा जंगपांगी ने कहा कि भ्रूण यदि तीन माह से अधिक समय का हुआ तो कन्या भ्रूण हत्या की आशंका हो सकती है। पोस्टमार्टम के बाद इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

आठ अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ दर्ज हो चुके हैं मुकदमे
रुद्रपुर। अवैध गर्भपात, प्रसव पूर्व लिंग जांच व कन्या भ्रूण हत्या की आशंका में रुद्रपुर के आठ अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इसके बावजूद शहर में भ्रूण मिलने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें