रम्पुरा पुलिस चौकी की हिरासत में बाइक चोरी के आरोपी।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। दूधियानगर से चोरी हुई बाइक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
दूधियानगर निवासी गोविंद राम की बाइक (यूपी-26एबी-3361) उसके घर के सामने से चोरी हो गई थी। सोमवार को गोविंद राम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ जुनैद खां, राजा उर्फ हग्गू और इंतजार हुसैन निवासी वार्ड-17 खेड़ा को बीएचईएल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। टीम में रंपुरा चौकी प्रभारी सतीश कापड़ी, एसआई गंगाराम गोला, कांस्टेबल भवान सिंह, ललित कुमार आदि थे।