फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: इस बार भी लकड़ी की पुलिया से होकर मंदिर पहुंचेंगे मद्महेश्वर

Wed, 05 Feb 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। द्वितीय भगवान मद्महेश्वर की यात्रा इस वर्ष भी लकड़ी की अस्थायी पुलिया से होकर गुजरेगी। गौंडार गांव में सरस्वती नदी पर स्टील गार्डर पुल ध्वस्त होने के दो वर्ष बाद भी नया पुल का निर्माण नहीं हो पाया है, जिस कारण यहां पर अस्थायी लकड़ी की पुलिया बनाई गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन और विभाग से स्थायी पुल निर्माण की मांग की है।

रांसी-गौंडार-मद्महेश्वर मार्ग पर 14 अगस्त 2023 को अतिवृष्टि से सरस्वती नदी का जलस्तर बढ़ने से गौंडार गांव में 30 मीटर स्पान का स्टील गार्डर पुल ध्वस्त हो गया था। तब, यहां पर लकड़ी की बल्लियों के सहारे अस्थायी पुलिया का निर्माण किया गया था जिससे यात्रा संचालित की गई। यह पुलिया बीते वर्ष 25 जुलाई की रात को नदी के तेज बहाव में बह गई थी।
विज्ञापन


बाद में लोनिवि ने गौंडार गांव के ग्रामीणों की मदद से नदी के ऊपर लकड़ी की अस्थायी पुलिया बनाई थी। इसी पुलिया से यात्रा का संचालन किया गया। ग्राम पंचायत गौंडार के निवर्तमान ग्राम प्रधान वीर सिंह पंवार, पूर्व ग्राम प्रधान सुमन देवी, अरविंद पंवार, अजय पंवार, बलवीर सिंह पंवार आदि ने कहा कि रांसी-गौंडार-मद्महेश्वर पैदल मार्ग पर सरस्वती नदी पर स्टील गार्डर पुल का निर्माण नहीं हो पाया है, जिस कारण द्वितीय केदार तक संपर्क आसान नहीं है।

नदी का जलस्तर बढ़ते ही लकड़ी की पुलिया बहने की आशंका है। पुलिया नहीं बनी तो इस बार भी मद्महेश्वर की डोली लकड़ी की पुलिया से होकर गुजरेगी। वहीं अधिकारियों का कहना है कि जल्द डीपीआर भेजी जाएगी। अप्रैल तक स्वीकृति मिल सकती है। वहीं द्वितीय केदार की यात्रा मई में शुरू होगी। अगर अप्रैल तक स्वीकृति मिल भी जाती है तो यहां पुल निर्माण में समय लगेगा।
विज्ञापन


गौंडार में सरस्वती नदी पर 90 मीटर स्पान का स्टील गार्डर पुल स्वीकृत है। इस पुल के निर्माण के प्रारंभिक सर्वेक्षण सहित अन्य औचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्द ही डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी दी जाएगी। आगामी अप्रैल तक स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। - नरेंद्र कुमार, सहायक अभियंता, लोनिवि ऊखीमठ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें