रुद्रप्रयाग। भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ निरंतर संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।
पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। जनता और सरकार के बीच में सेतु बनकर सरकार और संगठन की रीति-नीति का प्रचार किया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और वर्ष 2027 में होने वाले विस चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ वृहद जनसंपर्क किया जाएगा। इस मौके पर युवा मोर्चा गढ़वाल संयोजक विकास डिमरी, सभासद सुरेंद्र रावत, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अरुण चमोली और आशीष कंडारी सहित अन्य मौजूद थे। संवाद