फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: देवल में लगाए गए पिंजरे में फंसा गुलदार, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस, महिला को था मार डाला

Wed, 12 Mar 2025 09:43 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बीते दिनों देवल गांव में गुलदार ने एक महिला को मार डाला था। क्षेत्रवासियों में भय का माहौल था। आज गुलदार पिंजरे में कैद हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रप्रयाग-विकासखंड जखोली से लगे देवल गांव में लगाए गए पिंजरे में गुलदार फंस गया। गुलदार के कैद होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गुलदार आदमखोर है या नहीं यह वन्य जीव विशेषज्ञ द्वारा परीक्षण के बाद स्पष्ट होगा।

विज्ञापन


बीते 25 फरवरी की शाम को खेत में घास काट रही सत्येश्वरी देवी (65) को गुलदार ने मार डाला था। पूर्व में भी गुलदार द्वारा पांच महिलाओं को घायल करने की घटनाएं इसी क्षेत्र के आसपास की थी।  वन विभाग की टीम द्वारा जनजागरुकता एवं सावधानी बरतने की अपील की गई।

ये भी पढ़ें...Haridwar: गृह मंत्री के बेटे जय शाह का निजी सचिव बता होटल में रुका ठग, BCCI की फर्जी आईडी मिली, हुआ गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग वन प्रभाग की 32 सदस्यीय टीम गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने और पकड़ने के लिए 25 ट्रेप कैमेरे, ड्रोन, चार पिंजरे लगाए गए।अ थक प्रयासों के बाद गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार का वन्यजीव विशेषज्ञ के द्वारा परीक्षण किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें