फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: हाट-बष्टी मार्ग पर पुल निर्माण के लिए भरी हुंकार

Sun, 16 Feb 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अगस्त्यमुनि। बलिदानी गजेंद्र सिंह बिष्ट हाट-बष्टी मार्ग को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे से जोड़ने के लिए गबनी गांव में मंदाकिनी नदी पर 100 मीटर स्पान के पुल का काम छह माह से बंद है। ग्रामीणों ने जल्द पुल का काम शुरू नहीं होने पर अब आंदोलन की चेतावनी दी है।

बसुकेदार उप तहसील के हाट, बष्टी, नैल, अरखुंड, दानकोट, किमाणा, डलसिंगी, पाली, बीरों, बष्टी, बसुकेदार, क्यार्क सहित 18 से अधिक गांवों को यातायात से जोड़ने के लिए लगभग डेढ़ दशक पूर्व प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 18 किमी हाट-बष्टी मार्ग का निर्माण किया जा चुका है। यह मार्ग हॉटमिक्स भी किया गया है मगर क्षेत्रीय जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा है। मार्ग को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे से जोड़ने के लिए गबनी गांव में मंदाकिनी नदी पर 100 मीटर स्पान के डबल लेने पुल का निर्माण होना है लेकिन यह अधर में लटका हुआ है। इस पुल के निर्माण के लिए 29 करोड़ रुपये भी स्वीकृत हैं। कार्यदायी कंपनी आरसीसी ने अप्रैल 2022 में पुल का कार्य शुरू किया जिसे मई 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य था। मगर अभी तक पुल नहीं बन सका है। पुल बन जाता तो बसुकेदार उप तहसील के गांवों की ब्लॉक मुख्यालय अगस्त्यमुनि से दूरी करीब छह किमी कम हो जाती। मगर स्थिति यह है कि डेढ़ वर्ष से अधिक समय बाद भी पुल के एबेडमेंट ही तैयार हो पाए हैं। वहीं, पुल को जोड़ने का काम बीते छह माह से बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




संघर्ष समिति गठित, देवेंद्र पडियार बने अध्यक्ष

अगस्त्यमुनि। बसुकेदार उप तहसील के गांवों के ग्रामीणों ने गांव में बैठक कर मोटर पुल निर्माण संघर्ष समिति का गठन किया और देवेंद्र पडियार को अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही पुष्कर गौड़ को सचिव और रणजीत सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि अगर सात दिन में कार्यदायी संस्था ने पुल का काम पुन: शुरू नहीं किया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। कहा कि पुल के अभाव में उन्हें चंद्रापुरी घूमकर अगस्त्यमुनि पहुंचना पड़ रहा है। बैठक में हिम्मत सिंह गुसाईं, मनोज बिष्ट, रणजीत बिष्ट, भानु प्रसाद भट्ट, महावीर भंडारी, संग्राम सिंह नेगी आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें