फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: उत्साहित दिखे युवा बोले, पहली बार देखे बैलेट पेपर और बॉक्स

Thu, 23 Jan 2025 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग जनपद में नगर निकाय चुनावों में युवाओं, बुजुर्गो के सा
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नए मतदाताओं ने करीब से देखीं निर्वाचन की गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर/ज्योतिर्मठ/कर्णप्रयाग/रुद्रप्रयाग। पहली बार अस्तित्व में आई नगर पंचायत नंदानगर में मतदान के लिए नए मतदाताओं में भी उत्साह रहा। नए मतदाता सुबह ही बूथों पर मतदान करने पहुंच गए थे। युवाओं ने पहली बार बैलेट पेपर और बैलेट बॉक्स देखा। कहा कि लोकतंत्र में भागीदार बनने का पहला अवसर मिला है।
नंदानगर की अंकिता बिष्ट का कहना है कि पहली बार बैलेट पेपर और बैलेट बॉक्स देखा। प्रदीप सिंह ने कहा कि पहली बार मतदान कर अच्छा लग रहा है। वोट डालने में घबराहट हो रही थी लेकिन लोकतंत्र में भागीदार बनने पर गर्व महसूस हो रहा है। गोपेश्वर की प्रेरणा ने कहा कि पोलिंग बूथ पहली बार देखा और निर्वाचन की प्रक्रिया को भी करीब से देखने का मौका मिला। नगर की सरकार बनाने में हमारी भागीदारी भी रही। ज्योतिर्मठ की सृष्टि नौटियाल ने कहा निर्वाचन की प्रक्रियाएं देखना मेरे लिए अलग अनुभव रहा। जब मतदाता अपने अधिकार को समझेंगे और योग्य व्यक्ति का चयन करेंगे। तभी देश का विकास होगा। दूसरी ओर कर्णप्रयाग के सिमली के सोबन सिंह लडोला, गांधीनगर की दिव्या भान, सुभाषनगर की अंजलि और मनोज रावत ने भी पहला वोट डाला। बताया कि पहला वोट विकास के लिए दिया है। वहीं पहली बार मतदान कर रहे अपर बाजार निवासी प्रथम भट्ट का उसके परिजनों एवं अन्य ने मतदान केंद्र पर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रुद्रप्रयाग में नगर पालिका के वार्ड-3 कोटेश्वर-खुरड़ वार्ड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खुरड़ मतदेय स्थल पर कशिश व दिव्या ने पहली बार वोट डाला। उम्मीद है कि बेहतर सुविधाएं जनता को मिलेंगी। कहा कि देश के सबसे बड़े लोकतंत्र के इस उत्सव के भागीदार बने हैं। उधर, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में कामिनी व हिमानी ने कहा कि स्वच्छ व सुंदर नगर पंचायत की कल्पना को लेकर मतदान करने पहुंची हैं। नगर पालिका रुद्रप्रयाग में खुरड़ निवासी कंचन ने उम्मीद जताई कि नगर में भावी विकास को लेकर बेहतर योजनाएं बनें जिसका सभी लोगों को लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें