फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवरेगा गौरीकुंड का गर्म कुंड : उमा

Wed, 02 Nov 2016 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
गौरीकुंड में मंदाकिनी नदी किनारे रिस रहे तप्तकुंड के निरीक्षण को जाते हुए केंद्रीय मंत्री उमा भारती। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
आपदा से पहले केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव रहे गौरीकुंड के गर्मकुंड का नमामि गंगे योजना के तहत पुनरोद्धार किया जाएगा। केदारघाटी के दौरे पर पहुंची केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने बुधवार को गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण का भ्रमण के दौरान यह घोषणा की। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय नागरिकों से आपदा के बाद पुनर्निर्माण और सुरक्षा कार्यों के बारे में जानकारी ली। साथ गए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से उन्होंने गौरीकुंड की सुरक्षा सहित मंदाकिनी नदी के किनारे चेंजिंग रूम, स्नानघाट और गर्मकुंड के पुनरोद्धार कार्य पर कुल खर्च होने वाली धनराशि के बारे में पूछा। अधिकारियों ने बताया कि इन सभी कार्यों पर कम से कम बीस करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इस पर केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को कार्यों का पूरा खाका जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे में बाबा केदार की यात्रा के मुख्य पड़ाव रहे गौरीकुंड की दशा और दिशा बदलने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। ग्राम प्रधान राकेश गोस्वामी व वन पंचायत सरपंच नरोत्तम प्रसाद गोस्वामी ने केंद्रीय मंत्री को स्थानीय समस्याओं के बारे में भी बताया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री देर शाम शिव-पार्वती विवाह स्थली त्रियुगीनारायण पहुंची।
विज्ञापन


इससे पूर्व प्रात: 8.10 बजे केंद्रीय मंत्री केदारनाथ से हेलीकाप्टर से चारधाम हेलीपैड गुप्तकाशी पहुंची। यहां लोनिवि विश्राम गृह में उन्होंने पूरे दिन विश्राम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें