फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुंगनाथ के कपाट आज होंगे बंद

Sun, 06 Nov 2016 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
tungnath - फोटो : file photo
विज्ञापन
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। भगवान तुंगनाथ की शीतकाल में मार्केण्डेय मंदिर मक्कूमठ में पूजा होगी। 
विज्ञापन

सोमवार को प्रात: 8 बजे से मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना शुरू होगी। मंदिर के मुख्य पुजारी भगवान की आरती करेंगे और इसके बाद मूर्ति को मंदिर परिसर मेें विराजमान किया जाएगा।

शुभ मुहूर्त पर प्रात: 10.30 बजे भगवान तुंगनाथ के कपाट बंद किए जाएंगे। भगवान तुंगनाथ की डोली मंदिर की परिक्रमा के बाद अपने शीतकालीन गद्दी स्थल के लिए प्रस्थान कर पहले पड़ाव पर चोपता पहुंचेगी। विदित हो कि इस वर्ष 11 मई को तृतीय केदार के कपाट खुले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि तृतीय केदार में भगवान आशुतोष के बाहु भाग की पूजा होती है। मंदिर के प्रबंधक प्रकाश पुरोहित ने बताया कि आपदा के बाद इस वर्ष धाम में 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बताया कि शीतकालीन गद्दी स्थल में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें