फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊखीमठ रेंज के ट्रेकिंग रूट खस्ताहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के ऊखीमठ-गुप्तकाशी रेंज के अंतर्गत प्राचीन ट्रेकिंग रूट व रास्तों की हालत खस्ताहाल हो रखी है। प्रभागीय स्तर पर सुधारीकरण पर लाखों खर्च के बाद भी हालत दयनीय बनी है, जिससे ट्रेकर्स को खासी दिक्कतें हो रही हैं। जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने विभाग से ट्रेकिंग रूट को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रभागीय क्षेत्र में चौमासी-खाम-मनणी, गौंडार-मद्महेश्वर, पांडवसेरा-नंदीकुंड, रामबाड़ा-खाम, बुरूवा-टिंगरी, त्रियुगीनारायण-केदारनाथ ट्रेकिंग रूट की हालत काफी खराब हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते दो-तीन वर्षों में विभाग द्वारा इन ट्रेकिंग रूट की मरम्मत के नाप पर 75 हजार रुपये से सवा लाख तक खर्च किए गए हैं, लेकिन रूट की स्थिति नहीं सुधरी। ऐसे में इन ट्रेकिंग रूट पर आने वाले ट्रेकर्स को खासी दिक्कतें हो रही हैं। कालीमठ वार्ड के जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, ग्राम प्रधान मुलायम सिंह तिंदोरी, ओम प्रकाश भट्ट, संदीप भट्ट ने मनरेगा में ग्रामीण युवाओं को रोजगार देकर ट्रेकिंग रूट की मरम्मत कर देखरेख की जिम्मेदारी देने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें