फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक स्वामी में देव दीपावली 28 से होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
देवताओं के स्वामी भगवान कार्तिकेय के मंदिर कार्तिक स्वामी में दो दिवसीय देव दीपावली 28 एवं 29 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस मौके पर नि:संतान दंपति संतान प्राप्ति के लिए रात्रिभर अखंड दीप तप करेंगे। साथ ही भक्तों द्वारा कीर्तन-भजन व जागरण किया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा अनुष्ठान की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघन सिंह नेगी ने बताया कि 28 नवंबर को तड़के पुजारियों द्वारा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ आराध्य कार्तिकेय एवं तैतीस कोटि देवी-देवताओं का आह्वान किया जाएगा। सुबह 8 बजे से मंदिर समिति एवं स्थानीय कीर्तन मंडलियों द्वारा देव दीपावली मनाई जाएगी। इस दौरान रात्रि 9, 12 और 3 बजे और अगली सुबह चार पहर विशेष पूजन होगा। समिति के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, सचिव बलराम सिंह नेगी ने बताया कि दो दिवसीय बैकुंठ चतुर्दशी अनुष्ठान की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कोषाध्यक्ष चंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अनुष्ठान के समापन पर 29 नवंबर को श्रद्धालु आराध्य का जलाभिषेक करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें