फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने बनाई आंदोलन की रूपरेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम विकास परियोजना से प्रभावित तिलवाड़ा के व्यापारियों ने प्रदेश सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन का निर्णय लिया है। कहा कि परियोजना के तहत तिलवाड़ा में हाईवे का 24 मीटर चौड़ीकरण के बजाय 12 मीटर किया जाए।
विज्ञापन

व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र दत्त सकलानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा ऑल वेदर रोड के तहत तिलवाड़ा में सड़क की चौड़ाई 24 मीटर प्रस्तावित की गई है। ऐसे में नगर के 300 व्यापारी जहां रोजगार से वंचित हो जाएंगे। वहीं, कई स्थानीय भी बेघर होंगे। इन हालातों में बड़ी संख्या में पलायन होगा, इसलिए कस्बे में परियोजना के तहत सड़क की चौड़ाई 24 मीटर के बजाय 12 मीटर की जाए, जिससे बाजार व बस्ती का अस्तित्व भी बना रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तिलवाड़ा बाजार में 12 मीटर का ही मुआवजा देकर हाईवे का चौड़ीकरण किया जाए। व्यापारियों ने मामले में प्रदेश सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैए के प्रति रोष जताते हुए कहा कि लंबे समय से समस्या से अवगत कराने के बाद भी अभी तक ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। अगर, जल्द भवन स्वामी व व्यापारियों के हित में उचित निर्णय नहीं लिया जाता है, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। साथ ही व्यापारी अपनी दुकानों को खुला छोड़ देंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस मौके पर स्थानीय व्यापारी विक्रम कंडारी, डा. सुरेश गोदियाल, दश्रन सजवाण, नरेश भट्ट, मासूम खान, मान सिंह जगवाण, महावीर जगवाण, गोविंद सिंह, ओम प्रकाश बहुगुणा, देवी सकलानी समेत अन्य व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें