फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: केदारनाथ यात्रा मार्ग का जायजा लेने आज रवाना होगी टीम

Fri, 06 Feb 2026 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
- उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल सिंह रावत नामित किए नोडल अधिकारी
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ यात्रा के संचालन तथा यात्रा मार्ग की स्थिति का जायजा लेने सात फरवरी को प्रशासन की संयुक्त टीम रवाना होगी। यह टीम 7 और 8 फरवरी तक केदारनाथ यात्रा पड़ावों पर व्यवस्थाओं एवं कार्यों का संयुक्त निरीक्षण कर कार्यों की रिपोर्ट बनाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सभी व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल सिंह रावत को नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन

एसडीएम ऊखीमठ अनिल रावत एवं तहसीलदार ऊखीमठ को यात्रा मार्ग पर स्थित समस्त दुकानों का निरीक्षण करने, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड गुप्तकाशी को पैदल यात्रा मार्ग की मरम्मत, बेंच, कूड़ादान आदि कार्यों के लिए आगणन गठित कर स्वीकृति के लिए प्रस्तुत करने के लिए कहा। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि अधिकारियों को भी व्यवस्थाएं बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें