फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: एसपी ने कंट्रोल रूम से लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

Thu, 30 Apr 2026 07:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ में बारिश के बाद भी जारी रही श्रद्धालुओं की आवाजाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। जनपद में बृहस्पतिवार को हो रही बारिश के बीच पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने पुलिस कंट्रोल रूम से केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं और ट्रैफिक संचालन का जायजा लिया। बारिश के बाद भी यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। एसपी ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अलर्ट मोड में रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस बार केदारनाथ यात्रा में हाईटेक ट्रैफिक प्रबंधन के साथ संचालित की जा रही है। पुलिस ने यात्रा मार्ग पर 7 स्थायी और 11 अस्थायी पार्किंग स्थलों के माध्यम से वाहनों का दबाव नियंत्रित किया है। वहीं संवेदनशील स्थानों पर 16 बॉटलनेक प्वाइंट और 12 सक्रिय भूस्खलन जोन चिन्हित कर समुचित पुलिस बल तैनात किया गया है। सात टूरिस्ट पुलिस सहायता केंद्र भी श्रद्धालुओं की मदद में जुटे हैं। सबसे अधिक लाभ आधुनिक तकनीकी कैमरों से मिला है। एसपी निहारिका तोमर ने बताया कि ग्राउंड टीम से मिल रहे फीडबैक और तकनीकी संसाधनों के आधार पर रोज अगले दिन की रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि बारिश को देखते हुए सुरक्षा बलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें