फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनाग्नि से स्कूल की छत जली

Thu, 21 Apr 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
वनाग्नि - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सेना-गड़सारी में जंगल की आग से गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय की छत जल गई। विद्यालय के खिड़की और दरवाजों को भी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए फर्नीचर और अन्य रिकार्ड बचा लिए हैं।
विज्ञापन


सेना-गड़सारी के चोटा तोक के जंगल में लगी आग प्राथमिक विद्यालय तक जा पहुंची। पहाड़ी से सूखी घास पर बांज-बुरांश की जलती लकड़ियां स्कूल की छत पर जा गिरीं। पुरानी टीन और तख्तों ने तेजी से आग पकड़ ली और छत धू-धूकर जलने लगी।

यह देख, ग्राम प्रधान प्रियंका देवी के नेतृत्व में ग्रामीण स्कूल पहुंचेे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर विद्यालय में तैनात दो शिक्षक और सीआरसी भी मौके पर पहुंचे। सभी ने प्राथमिकता से स्कूल का फर्नीचर और अन्य रिकार्ड सुरक्षित बचाया।
विज्ञापन


तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्राम प्रधान ने बताया कि अराजक तत्वों की ओर से जंगल में लगाई गई आग के कारण यह हादसा हुआ है। विद्यालय भवन की छत पुरानी होने के कारण आग तेजी से फैलने से क्षति अधिक हुई है।

आग बुझाने में 13 वर्षीय बालिका मनीषा सहित 30 से अधिक ग्रामीणों ने सहयोग किया। प्रधानाध्यापक चंद्र सिंह नेगी ने बताया कि घटना के बारे में विभाग और प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। उप शिक्षाधिकारी नंदा चंद्रा ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय सेना-गड़सारी के भवन में कक्षाओं का संचालन संभव नहीं है। ग्राम पंचायत के भवन में कक्षाओं के संचालन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें